फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन कार्यशाला लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। रेडक्रास सोसायटी की जिला इकाई की बैठक में प्रदेश शासन से आपदा प्रबंधन कार्यशाला लगवाने की मांग की गई। बैठक में बताया गया कि बागेश्वर और बैजनाथ जन औषधि केंद्र की स्थापना की फाइल ड्रग कंट्रोलर के पास पहुंच गई है। शीघ्र ही लाइसेंस मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर स्थित सोसायटी के कार्यालय में अध्यक्ष अशोक लोहुमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछले कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने सोसायटी के क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जन औषधि केंद्रों के लिए केंद्रों की स्थापना के प्रस्ताव ड्रग कंट्रोलर के पास भेजा गया है। लाइसेंस मिलने पर इनकी स्थापना हो जाएगी। शीघ्र ही कोर कमेटी का गठन भी किया जाएगा। बैठक में डॉ. हरीश दफौटी, खड़क टंगड़िया, संजय साह, दीपक साह, आलोक पांडे, दान सिंह देवली, बीएल वर्मा, भुवन चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें