फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर साथी समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। पुलिस ने फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों में एक स्थानीय निवासी है। आरोपियों पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग का भी शक है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हुई है। रविवार शाम पुलिस ने बैजनाथ तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की कार को रोका।
विज्ञापन


पूछताछ में कार में बैठे एक शख्स ने खुद को दिल्ली में सीबीआई इंस्पेक्टर बताया। पुलिस को उस पर शक हुआ तो पुलिस कार समेत तथाकथित सीबीआई इंस्पेक्टर और उसके दो साथियों को थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि तथाकथित सीबीआई इंस्पेक्टर मनोज नागर रुड़की का रहने वाला है। वह रुड़की निवासी अपने साथी प्रवेश कुमार के साथ यहां नाकुड़ा निवासी आन सिंह के घर आया था।

आन सिंह की छवि ठीक नहीं है। इधर ग्रामीणों ने संदिग्धों पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शक जताया है। प्रधान दया गोस्वामी, पूर्व प्रधान दिगंबर नाथ, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गोस्वामी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है पुलिस स्थानीय निवासी आन सिंह की कुंडली भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें