फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि खर्च नहीं होने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में शनिवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। उन्होंने विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि खर्च न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएफओ से जिले में पर्यटन बढ़ाने के लिए संचार सुविधा बढ़ाने, ट्रैक रूटों का कार्य प्रस्तावित करने को कहा गया। लघुडाल को पुरानी योजनाएं, आयु पूर्ण कर चुके पंपिंग सेट, विद्युत उपकरणों को बदलने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सिंचाई, लघुडाल, लघुसिंचाई को कार्ययोजना तैयार कर आगामी वर्ष 2018-19 में नहरों का निर्माण हेतु प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। विभागों में खाली पदों की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती ने बताया कि वर्ष 2017-18 जिला योजना के अंतर्गत 4186.91 लाख की राशि अनुमोदित की गई थी। इसके सापेक्ष जिले को 2982 लाख शासन से मिल चुका है। इसका विभागीय योजनाओं में शतप्रतिशत व्यय कर लिया गया है। राज्य योजना में 20105.39 लाख राशि अवमुक्त हुई, जिसके सापेक्ष विभागों द्वारा 18698.13 लाख की राशि व्यय की गई। केंद्र पोषित योजना के अंतर्गत 15998.08 लाख राशि शासन से अवमुक्त हुई, जिसके सापेक्ष विभागों ने विभिन्न योजनाओं में 14942.47 लाख व्यय किया गया है। बाह्य सहायतित योजनाओं के अंतर्गत शासन से अवमुक्त राशि 7086.51 लाख के सापेक्ष योजनाओं पर 7008.18 लाख व्यय करते हुए जिले ने कुल अवमुक्त राशि 46171.98 लाख के सापेक्ष 43630.78 लाख की राशि व्यय की है, जो विभिन्न सेक्टरों में अवमुक्त राशि का 94.50 प्रतिशत है। इसी प्रकार विगत वर्ष के अवशेष 813.08 लाख के सापेक्ष 810.09 लाख भी व्यय किया जा चुका है। आगामी वर्ष 2018-19 हेतु जिला योजना के तहत जिले के लिए कुल 3280 लाख, एससीपी योजना के तहत 871 लाख, टीएसपी योजना के अंतर्गत 37 लाख का परिव्यय आवंटित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें