फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवारी गांव में पांच साल बाद भी विद्युतापूर्ति बहाल नहीं

विज्ञापन
ग्रामीणों ने बिजली मांगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील के आपदा प्रभावित कुंवारी गांव में पांच वर्ष से बिजली नहीं है। कई परिवारों को वर्ष 2013 में आपदा से हुई क्षति का मुआवजा नहीं मिला है। गांव में तमाम असुविधाओं के बीच जीवनयापन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात से पूर्व उन्हें विस्थापित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कुंवारी गांव पहुंचे जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू को ग्रामीणों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव के कई परिवारों ने वर्ष 2013 में आई आपदा का मुआवजा न मिलने की शिकायत की। कहा कि इस साल मार्च में हुए भूस्खलन से प्रभावित दो महिलाओं ममता, पानुली देवी को मुुआवजा नहीं मिल पाया है। गांव में एक जूनियर और एक प्राथमिक स्कूल है। आपदा के भय से अधिकतर सक्षम परिवारों ने अपने बच्चों को पढ़ने के लिए दूसरे स्थानों में भेज दिया है। इन विद्यालयों में अब केवल गरीब ग्रामीणों के बच्चे ही पढ़ रहे हैं। बताया कि आवाजाही के लिए अब शंभू नदी में एकमात्र पुलिया बची है। यह पुलिया बहने पर इस गांव का शेष स्थानों से संपर्क कट जाएगा। इसके चलते उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन सौंपने वालों में केशर सिंह, धनी राम, मान सिंह, बिजेराम, श्याम सिंह, वीरेंद्र सिंह, किशन सिंह, महेंद्र सिंह, ममता, मदन राम, गुलाब सिंह, आलम राम, खुशाल राम, नैन राम, धरम राम, दीवान राम, विनोद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें