फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुधार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। प्रत्येक गर्भवती महिला को इस योजना का लाभ मिलना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए बाल विकास अधिकारी को ब्लॉक और ग्राम स्तर पर कमेटी गठित कर गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने को कहा। अधिक से अधिक महिलाओं तक इस योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत महिला को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। मातृ वंदना योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिला का आधार कार्ड होना जरूरी है।
विज्ञापन


बाल विकास अधिकारी निर्मला अंसारी ने बताया कि जिले में योजना का संचालन फरवरी 2018 से किया जा रहा है। 31 मार्च तक 534 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, लीड बैंक अधिकारी आरएस रावत, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, सीडीपीओ दीपा धपोला, नीलम सोन, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें