फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेशम फार्म के आसपास रात भर दहाड़ता रहा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रेशम फॉर्म, मजियाखेत के पास बृहस्पतिवार को तेंदुआ रात भर दहाड़ता रहा। सुबह 5:30 बजे तक दहाड़ सुनाई देती रही। तेंदुए के आबादी के निकट दिखाई देने से लोग भयभीत हैं। बच्चे खेलों के अभ्यास के लिए स्टेडियम नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन


तेंदुए ने मजियाखेत और कफलखेत के बीच में स्थित रेशम फॉर्म को अपना आरामगाह बना लिया है। रेशम फॉर्म, कलक्ट्रेट की पहाड़ी और मेहनरबुंगा आदि क्षेत्रों में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। सुबह मैदानी क्षेत्रों को जाने के लिए टैक्सी स्टेंड तक जाने में भी लोगों को तेंदुए का भय सता रहा है। भयभीत लोगों ने दहशत का पर्याय बन चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें