फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट-कर्मी सड़क की हालत खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट-कर्मी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, टूटे किनारे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। गांसू से आगे सड़क पर डामर नहीं होने से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन


कपकोट-कर्मी सड़क पर गांसू तक किया गया डामर जगह-जगह से उखड़ चुका है। तिमलाबगड़ से आगे सड़क के चौड़ीकरण के लिए पहाड़ का कटान तो हो गया लेकिन डामरीकरण नहीं किया गया। इस सड़क का मिलान रिखाड़ी-बाछम-बदियाकोट सड़क से किया गया है उसमें भी डामर नहीं किया गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने विधायक बलवंत भौर्याल से सड़क की हालत शीघ्र सुधारने के की मांग की है। मांग करने वालों में स्वरूप सिंह कर्म्याल, गोकुल सिंह, तेज सिंह, प्रवीण सिंह, राम सिंह, देव सिंह, भागीरथी, जयंती, रमौती, अमरा देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें