फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने राजूहा अनर्सा, राजकीय प्राइमरी स्कूल गोलना और आंगनबाड़ी केंद्र गोलना का निरीक्षण किया। प्राइमरी स्कूल गोलना में बच्चे डीएम के प्रश्न का सही जवाब नहीं दे पाए, जिसपर डीएम ने शिक्षकों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


राजूहा अनर्सा के निरीक्षण के दौरान प्रार्थना सभा में बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जिनके बच्चों ने सही उत्तर दिए। कक्षा कक्षों की छत का प्लास्टर उखड़ने पर प्रधानाचार्य को छत मरम्मत के लिए प्रस्ताव मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करने को कहा। 86 अध्ययनरत विद्यार्थियों में से 52 बच्चे उपस्थित मिले।

प्राइमरी पाठशाला गोलना के निरीक्षण के दौरान बच्चों से अंग्रेजी, गणित के प्रश्न पूछे। बच्चों द्वारा संतोशजनक उत्तर न देने पर उन्होंने शिक्षकों को फटकार लगाई। शौचालय में दरवाजा खराब पाया जिसे मरम्मत कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र गोलना में बच्चों से कविता सुनी। इसके अलावा अनर्सा में सस्ता गल्ला की दुकान, कपकोट ब्लॉक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। बीडीओे ने डीएम को स्वच्छक नहीं होने से आ रही दिक्कतें बताई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रवींद्र बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत, तहसीलदार मैनपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें