फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि योग पीठ का 23वां स्थापना दिवस मनाया धूमधाम से

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पतंजलि योग पीठ और भारत स्वाभिमान का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति और योग द्वारा समाधान विषय पर विचार गोष्ठी की। विश्व शांति के लिए वैदिक मंत्रों से हवन किया गया।
विज्ञापन


बच्चों ने मनभावन कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने किया। उन्होंने कहा कि योग को घर-घर पहुंचाने में पतंजलि योग पीठ के संस्थापक बाबा रामदेव का बड़ा योगदान है। कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी युवा योगेश्वर कमलेश मेहता ने किया।

इस मौके पर बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता हुई। आदर्श योग कक्षाएं लगाने वाले योग शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। लोगों ने योगऋषि बाबा रामदेव जारी स्वदेशी संकल्प पत्र की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने की।
विज्ञापन


वहां जिला प्रभारी दीप चंद्र जोशी, तहसील प्रभारी केशवानंद जोशी, प्रवीण दफौटी, नंदन नेगी, भुवन कैड़ा, त्रिलोक शाही, हरीश बिष्ट, किशन दानू, नीलम रावत, चंचला पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें