बागेश्वर। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए बनाए गए पांच परीक्षा केंद्रों में 1472 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यूटीईटी प्रथम और द्वितीय में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 86 अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को आयोजित यूटीईटी परीक्षा के लिए बागेश्वर जिले में पांच केंद्र बनाए गए थे।
सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने बताया कि बागेश्वर में जीआइसी, विवेकानंद इंटर कॉलेज, कंट्रीवाइड, कंट्रीवाइड गरुड़ और राइंका गरुड़ में यूटीईटी प्रथम में पंजीकृत 278 अभ्यर्थियों में से 260 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, 18 अनुपस्थित रहे, जबकि यूटीईटी द्वितीय में पंजीकृत 1280 परीक्षार्थियों में से 1212 ने परीक्षा दी, 68 अनुपस्थित रहे।
शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। बागेश्वर में सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम एसएस राणा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।