बागेश्वर। केमू के स्थानीय प्रबंधन ने गुरना के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया है। नियमित रूप से चलने वाली यह बस जिला मुख्यालय से रोजाना दोपहर 2:30 बजे चलेगी और वहां से सुबह आठ बजे जिला मुख्यालय लौटेगी। 25 किमी लंबे सफर के लिए यात्रियों को 50 रुपया किराया देना पड़ेगा जबकि जीप से जाने में लोगों को प्रति यात्री सौ रुपये देने पड़ते हैं।
केमू के स्थानीय प्रबंधक धरणीधर जोशी ने बताया कि दफौट क्षेत्र के लोगों की बागेश्वर-दफौट मार्ग पर गुरना के लिए बस संचालित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क का सर्वेक्षण करने के बाद गुरना के लिए एक नियमित बस का संचालन कर दिया गया है। बस संचालित होने पर भाजपा नेता रघुवीर दफौटी, अवकाश प्राप्त बीडीओ अर्जुन बनकोटी, भीड़ी की प्रधान विद्या देवी, स्यालडोबा पन राम, माधवानंद आदि ने खुशी जाहिर की है।