बागेश्वर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बिजली की आंख मिचौली और डिम वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। वहीं कारोबार और बच्चों की पढ़ाई पर इसका कुप्रभाव पड़ा है। लोगों ने अनियमितता शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार, बागेश्वर, कपकोट, गरुड़, दुग नाकुरी और काफलीगैर के सुदूरवर्ती गांवों में बिजली की गत पांच दिन से डिम वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति हो रही है। आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने कहा बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं होने से जहां बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है वहीं कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। उन्होंने यूपीसीएल से समस्या का शीघ्र समाधान करने मांग की है। आपूर्ति शीघ्र ढर्रे में नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
चेतावनी देने वालों में राम सिंह, कुंजर सिंह, जमन सिंह, गोपाल दत्त, मोहनी देवी, जसोदा देवी आदि शामिल हैं। इधर यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने और लॉपिंग होने की दशा में ही शट डाउन लिया जाता हैैैैैै। बांकी समय में आपूर्ति सुचारु रहती है।