कांडा (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के सुनारगांव में पतंजलि योग समिति का निशुल्क योग शिविर जारी है। शिविर में योग समिति के योगाचार्यों द्वारा लोगों को योग और प्राणायाम की जानकारी दी जा रही है। शिविर में ग्रामीणों को प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा।
योगाचार्य कमलेश मेहता ने कहा कि योग और प्राणायाम से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने साधकों को सोलह संस्कारों से भी अवगत कराया। योग शिविर में साधकों को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न उपयोगी आसन सिखाए जाएंगे। शिविर में योग शिक्षक केवलानंद जोशी भी ग्रामीणों को योग व प्राणायाम का अभ्यास कराएंगे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिभाग कर रहे हैं।