कपकोट (बागेश्वर)। खेल दिवस के अवसर पर दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब कपकोट की ओर से क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ विधायक बलवंत भौर्याल ने हरी झंडी दिखाकर किया। विभिन्न वर्गों में तनुज कुमार, इंदिरा और हरीश कोरंगा पहले स्थान पर रहे।
रामलीला मैदान से शुरू हुई दौड़ भराड़ी बाजार से, कपकोट पुल होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। अंडर 14 वर्ग की रेस में तनुज कुमार, देवेंद्र बघरी व दिनेश कुमार, 22 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं में इंदिरा, बबीता व ममता, बालक वर्ग में हरीश मेहरा, महेश ऐठानी व रवींद्र सिंह पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को विधायक भौर्याल ने पुरस्कृत किया।
क्लब की ओर से विजेता बच्चों को ट्रैक सूट प्रदान किए गए। इस दौरान क्लब अध्यक्ष प्रेम पुरी गोस्वामी, एसडीएम वीरेंद्र बिष्ट, तहसीलदार पीएस बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश साही, भराड़ी के व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, विक्रम साही, डॉ. एनके आर्य, कै. जोगा राम टम्टा, प्रकाश टाकुली, एड. चामू देवली, गोपाल मेहता आदि थे।