एनएसयूवाई ने उच्च शिक्षा रावत मंत्री का पुतला फूंका
बागेश्वर। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत द्वारा महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने के बयान से एनएसयूआई कार्यकर्ता गुस्से में हैं। कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह प्रदर्शन कर राज्य मंत्री का पुतला फूंका। छात्र नेताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री के बेतुुके बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने मंत्री से अपना बयान वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार सुबह कार्यकर्ता छात्रसंघ के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी के नेतृत्व में भराड़ी बाजार में एकत्र हुए। यहां उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। छात्र नेताओं महाविद्यालयों में छात्र संघ चुुनावों पर रोक लगाने के बयान को सरासर गलत बताया। चेतावनी दी कि यदि सरकार इस तरह का फैसला लेती है तो इसका विरोध किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में एनएसयूआई के भरत कोरंगा, दीपक गोस्वामी, राजेंद्र पुतलिया, कमल शाही, सुरेश राम, ललित जोशी, कमलेश गड़िया आदि थे।