फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बांटी विज्ञान किट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ब्लॉक संसाधन केंद्र में अजीज प्रेम जी फाउंडेशन के सहयोग से विज्ञान किट अभिमुखीकरण कार्यशाला हुई। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करने और जूनियर स्तर पर उन्हें विज्ञान किट के उपयोग में दक्ष बनाना है।
विज्ञापन


इस साल समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत हाईस्कूल में एनसीईआरटी की विज्ञान किट उपलब्ध करवाई गई है। इस मौके पर बीआरपी हेम लोहुमी ने कहा कि भविष्य में इन कार्यशालाओं को संकुल स्तर पर भी किया जाएगा। इस मौके पर नीलूफा, शुभ लक्ष्मी, मीमांशा, सृजिता, चरण सिंह बघरी, जगदीश गरुरानी, मान सिंह कोरंगा, नरेंद्र गिरी, हेेम पांडे, गोवर्द्धन उप्रेती, पूरन भट्ट, अनीता टम्टा, गिरीश धोनी, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें