बागेश्वर। प्रवीन सिंह कोरंगा निवासी बिचला दानपुर और मेट दल बहादुर निवासी बागचौर, नेपाल ने डीएम को ज्ञापन देकर ठेकेदार से भुगतान दिलाने की मांग की है। डीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि शिवम कंस्ट्रक्शन में दो साल से काम कर रहे हैं।
उनका एक डंपर और पिकप से लगातार माल ढोने आदि का काम होता है। ठेकेदार पर 11 लाख रुपये से ज्यादा बकाया है। वहीं दल बहादुर की लेबर का भी 16 लाख से ज्यादा बकाया है दो साल से भुगतान नहीं होने से लेबर के सामने भी राशन की परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने डीएम से भुगतान दिलाने की गुहार लगाई है। चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं दिलाया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।