फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन का निर्माण शीघ्र शुरू न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ब्रिटिशकाल से मंजूर टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण न होने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। मंगलवार को संघर्ष समिति ने इस लंबित मांग के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। सभा में केंद्र सरकार से रेल लाइन का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग करते हुए ऐसा न होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन


तहसील परिसर में समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अध्यक्षता में वक्ताओं ने कहा कि रेल मार्ग की मांग को लेकर 19 अगस्त से 11 अक्तूबर तक आंदोलन चला। 10 अक्तूबर को केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी और विधायक चंदन राम दास की अगुवाई में रेल मंत्री पीयुष गोयल से शिष्टमंडल ने दिल्ली में मुलाकात की। मंत्री के आश्वासन पर दूसरे दिन आंदोलन समाप्त किया गया मगर आज तक रेल लाइन के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार नहीं की गई है।

रेल मंत्री द्वारा की गई कार्यवाही का पत्र भी समिति को नहीं मिल सका है। वक्ताओं ने कहा कि रेल लाइन बने बगैर क्षेत्र का विकास कतई संभव नहीं है। सभा का संचालन महासचिव खड़क राम आर्य ने किया। वहां उपाध्यक्ष केवल सिंह ड्योडी, गिरीश पाठक, बंशीधर जोशी, नारायण सिंह, डुंगर सिंह नेेगी, लक्ष्मण कनवाल, गोकुल जोशी, किशन राम, रतन सिंह शाही, सरस्वती गैलाकोटी, मालती पांडे, हेमा पांडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें