बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने सभी चिकित्सालयों में चाक चौबंद व्यवस्था के साथ मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बागेश्वर, बैजनाथ में जन औषधि केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए।
डीएम ने मंगलवार को सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि सभी डॉक्टर अस्पतालों में पर्याप्त दवा, अन्य जरूरी उपकरण रखें। अस्पतालों में स्वास्थ्य उपकरण, पैथोलॉजी सुविधा, एंबुलेंस, ब्लड बैंक आदि की जानकारी प्राप्त की। बागेश्वर, बैजनाथ में जन औषधि केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए। जिन आशा, फार्मेसिस्ट, एएनएम द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. जेसी मंडल सीडीओ एसएसएस पांगती, सीएमएस डॉ. मुन्ना लाल, डॉ. बीके सक्सेना आदि थे।