फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद मेहता का समर्थकों के साथ तूफानी प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद मेहता डब्बू ने मंगलवार से समर्थकों के साथ अपना प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने नदीगांव और कफलखेत क्षेत्र में प्रचार किया।
विज्ञापन


प्रमोद ने विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा, कांग्रेस ने नगर का विकास ठप कर दिया है। नगर सहित आस-पास के गांवों में विकास की अपार संभावनाएं हैं। विकास प्राधिकरण के अव्यवहारिक नियम जनता पर थोपकर मकान बनाने की उम्मीद भी ठप कर दी हैं।

सीवर लाइन, कार पार्किंग, विद्युत शवदाह गृह, पर्यटन विकास के नाम पर भाजपा, कांग्रेस ने हमेशा मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया। माइक्रोलेबल प्लानिंग के साथ शहर का विकास किया जा सकता है। प्रचार में राजेंद्र उपाध्याय, मदन सिंह नेगी, गोविंद सिंह बिष्ट, कमल नेगी, प्रशांत नगरकोटी, लक्ष्मण सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें