फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि के ठेकदारों ने की बेमियादी तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्व में हुए कार्यों के अनुबंध, भुगतान की मांग को लेकर लोनिवि के ठेकेदारों ने विभाग के प्रांतीय खंड के कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू कर दी है। सभा में वक्ताओं ने अधिशासी अभियंता पर अड़ियल रुख अपनाने का आरोप मढ़ा। मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेयर ऐसोसिएशन की जिला इकाई के बैनर तले ठेकेदार नारेबाजी करते हुए लोनिवि के प्रांतीय खंड कार्यालय प्रांगण में जमा हुए। उन्होंने अधिकारियों द्वारा मौखिक आदेश पर जनहित में कराए गए पुराने कार्यों के अनुबंध और भुगतान कराने की मांग को लेकर ईई से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसपर गुस्साए ठेकेदारों ने कार्यालय में ताले जड़ दिए।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि भुगतान नहीं मिलने से जहां उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है वहीं मजदूर भी परेशान हो गए हैं। वहां संरक्षक हीरा बल्लभ भट्ट, अध्यक्ष जगदीश पाठक, सचिव संजय नेगी, हरीश चौबे, नवीन परिहार, सुरेश खेतवाल, तारा दत्त लोहनी, पंकज कांडपाल, रमेश भंडारी, सरताज अहमद, राजेंद्र रावत, बलवंत सिंह, प्रेम सिंह खेतवाल, राजेंद्र भंडारी, बहादुर सिंह राणा, आनंद परिहार, डीके जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें