बागेश्वर। उज्ज्वला दिवस पर शुक्रवार को मंडलसेरा के बानरी में ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने 100 गैस कनेक्शन वितरित किए।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को भी जलौनी लकड़ियों का प्रबंध करने की समस्या और धुंए से निजात मिलेगी। लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया गया। वहां केएमवीएन की गैस एजेंसी के प्रबंधक भीम राम आर्य, बबलू पांडे, डीपीआरओ पूनम पाठक, कमला पांडे, चंदन गड़िया, जीतू लाल, विमल मेहता, संदीप आर्य, राजेंद्र नेगी, गौरव दास आदि मौजूद थे।