फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का सब्र टूटा, चक्काजाम किया

Fri, 20 Apr 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
पानी को लेकर बागेश्वर-पिंडारी सड़क में चक्काजाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से जल संकट से जूझ रही कठायतबाड़ा क्षेत्र की महिलाओं का सब्र शुक्रवार को टूट गया। महिलाएं खाली बर्तन हाथों में लेकर घरों से निकली और जोरदार प्रदर्शन करते हुए बागेश्वर-पिंडारी मोटर मार्ग में जाम लगा दिया। जल संस्थान के ईई के दो दिन में जलापूर्ति सुचारु करने का आश्वासन के बाद उन्होंने चक्काजाम खत्म किया और दोनों पंपिंग योजनाओं में ताले ठोक दिए।  
विज्ञापन


कठायतबाड़ा क्षेत्र में जलापूर्ति करने वाली जखेड़ा पेयजल योजना में पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। लोगों को सरयू नदी और दूर-दराज स्थित धारों, हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ रहा है। सातवें दिन भी पानी नहीं आने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र की महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ घरों से निकलकर बागेश्वर-पिंडारी मोटर मार्ग में चक्काजाम कर दिया। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि पानी नहीं आने के कारण उन्हें बहुत परेशानी हो रही है।

पूरा दिन जल स्रोतों से पानी जुटाने में ही बीत रहा है। लगभग एक घंटे तक जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंचे जल संस्थान के ईई नंदकिशोर ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से वार्ता की और 24 घंटे के भीतर जलापूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया। जाम खोलने के बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं नई पंपिंग योजना में पहुंची और वहां पर तालाबंदी कर दी। शनिवार तक पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर उन्होंने फिर से चक्काजाम और विभाग में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


चक्काजाम और तालाबंदी करने वालों में हीरा बल्लभ भट्ट, सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, विनोद पांडे, प्रेम सिंह हरड़िया, गिरीश खेतवाल, भुवन भैंसोड़ा, महेश खेतवाल, आनंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, बसंती हरड़िया, पिंटू धपोला, गंगा देवी,जानकी देवी, सीता देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें