बागेश्वर। खरेही जनचेतना मंच की ओर से रविवार को क्षेत्र के विभिन्न जल स्रोतों का सुधार और सफाई की गई। इस अवसर पर चार हजार से अधिक परिवारों की प्यास बुझाने वाले नैनाधारा की भी सफाई की गई।
मंच के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से जल स्रोतों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।
रविवार को खरेही जन चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के सहयोग से
भनारतोली, भटखोला, छानी, बिन्सर, खांकर, रिखैल, सिमस्यारी के हजारों परिवारों को जलापूर्ति करने वाले नैनाधारा में स्वच्छता अभियान चलाया। जल स्रोत और स्रोत तक जाने वाले मार्ग का सुधार भी किया गया। ग्रामीणों ने झाड़ियों के कटान में सहयोग किया।
गांव के खीम सिंह, ख्याली दत्त, कुंदन सिंह, मोहन चंद्र जोशी, हरीश सिंह, पंकज सिंह, मनोज सिंह, केदार सिंह, नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, भैरव दत्त, कमल जोशी, राजेंद्र सिंह, दीपक सिंह आदि युवाओं ने इस अभियान में सहयोग दिया। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे।