कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत भनार के ग्रामीणों ने 30 दिसंबर को पहाड़ी दरकने से गांव के शेर सिंह कोरंगा की पत्नी बसंती देवी की हुई अकाल मृत्यु पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने एसडीएम को भेजे पत्र में पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक से मुआवजा देने की मांग की है।
एसडीएम को दिए पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि 30 दिसंबर को बसंती देवी गाय चराने जंगल गई थी। वहां खड़लेख-भनार सड़क के किमी 10 में अचानक पहाड़ी दरक गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में उसकी मौत हो गई। मृतका बीपीएल परिवार की सदस्य थी। परिवार की आर्थिक हालत दयनीय है।
ग्रामीणों ने एसडीएम से मृतका के परिजनों को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह कोरंगा, राम सिंह, जमन सिंह, माधो सिंह और त्रिलोक सिंह आदि शामिल हैं।