फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न होने से भड़के पेयजलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन की जिला इकाई की बैठक में लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जल संस्थान की स्थानीय शाखा की वित्तीय और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इसे भीमताल स्थित महाप्रबंधक कार्यालय से संबद्ध करने, जलकल कार्यालय स्थित पंप गृह पर लगे लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियों को शीघ्र बदलने, सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान शीघ्र करने, शीतकालीन वर्दी, कर्मचारियों को पहचान पत्र देने, यात्रा देयकों का भुगतान हर महीने वेतन के साथ करने, वर्ष 2005 के बाद नियमित कर्मियों का जीपीएफ का भुगतान शीघ्र करने, बिलौना में कार्यरत कर्मियों को 50 प्रतिशत मकान किराया भत्ता माह सितंबर 2017 से देने, मकान किराया भत्ते का भुगतान शीघ्र करने, वेतन का भुगतान महीने के सात तारीख तक हर हाल में किया जाए। बैठक का संचालन शाखा सचिव शेखर जोशी ने किया।
विज्ञापन


वहां घनश्याम रावत, नारायण सिंह, रूप सिंह, गजेंद्र सिंह बोरा, शेखरानंद जोशी, ख्याली दत्त पांडे आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें