फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनानी की विधवा ने आमरण अनशन की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वीकृति के बावजूद पालड़ीछीना, जैनकरास, कनगाड़छीना के लिए मोटर मार्ग निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण में हो रही देरी से खिन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी ने अब आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत की 95 वर्षीय पत्नी कमला देवी ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पालड़ीछीना, जैनकरास, कनगाड़छीना के लिए मोटर मार्ग को स्वीकृति मिली थी। सड़क निर्माण के लिए जैनकरास के ग्रामीणों ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है। स्वीकृति मिलने के बावजूद इस सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो रहा है। कई बार आंदोलन करने के बावजूद उन्हें केवल कोरा आश्वासन ही दिया गया। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण 10 किमी की पैदल दूरी तय करने को मजबूर हैं। यातायात सुविधा नहीं होने से अधिकांश परिवार गांव से पलायन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण नहीं किया जाता है तो उन्हें कलक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें