फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व तोड़फोड़ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पिछले माह नगर के एक होटल में हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में छात्र नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। पिछले माह 23 नवंबर को तहसील रोड स्थित पूर्व दर्जा राज्यमंत्री के होटल में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस मामले में होटल स्वामी की ओर से छात्र संघ उपाध्यक्ष सहित अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। छात्र संघ उपाध्यक्ष ने भी होटल स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने होटल में घुसकर मारपीट करने के आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को छात्र नेताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। कहा कि यदि एकतरफा कार्रवाई हुई तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, ललित गोस्वामी, मुन्ना दानू, दीपक खेतवाल, रोहित पंत, नीरज बिष्ट, गोकुल कनवाल, दिनेश कोरंगा, गोविंद चंदोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें