फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजदारी अभियोग समय पर निपटाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अभियोजन विभाग की पहली मासिक बैठक डीएम रंजना की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने पुलिस कार्यों एवं अभियोजन के लंबित मामलों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से न्यायालयों में फौजदारी अभियोगों को समय पर निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में डीएम ने अधिकारियों को अपराधियों की जमानत, माल-मुल्जिम के निस्तारण की कार्रवाई, न्यायालयों में निर्धारित तिथियों में गवाह उपलब्ध कराने, गिरोहबंद अधिनियमों में सही तरह से वाद प्रस्तुत करने, दो साल से पुराने वादों में गवाहों के पते जांचने और वादों को ठीक से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी मामलों पर विचार कर अभियोजन में गतिशीलता लाने को कहा। डीएम ने एसपी को कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से गश्त की व्यवस्था करने और मुकदमों की तफतीश करने के निर्देश दिए। जहां पर राजस्व उपनिरीक्षक पुलिस कार्य कर रहे हैं, उन उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए अभियोजन अधिकारी को तिथि निर्धारित करने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में एसपी मुकेश कुमार, अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र जंगपांगी, जिला शासकीय अधिवक्ता आबिद हसन, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता चंचल पपोला, ललित मोहन आर्या, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, पवन कुमार लोहुमी, मोहन राम आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें