कपकोट (बागेश्वर)। कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से कपकोट के केदारेश्वर मैदान में कौन बनेगा कपकोट जीनियस शिक्षा मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाषा प्रतियोगिता में दिव्या, सोनाली, तन्वी और गणित प्रतियोगिता में अश्विन, युवराज, राजदेव ने पुरस्कार जीते।
कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। हसन रजा के निर्देशन में बच्चों ने बाल गीत ‘पहाड़ी पे पेड़ था’ तथा अंकिता अवस्थी ने ‘आसमान को हरा बना दे’ गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। फाउंडेशन के रोहित ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में न केवल पढ़ाई की ओर रुचि बढ़ाते हैं बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में कपकोट ब्लॉक के 10 से ज्यादा विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन के कृष्णा मोहन, तारा कांडपाल, प्रसन्ना कपूर, दीवान चंद्र, बिमल रतूड़ी, राम सिंह, राजू कपकोटी आदि ने सहयोग दिया। ब्यूरो