बागेश्वर के कपकोट में लगे बहुद्देश्यीय शिविर में डीएम को जन समस्या सुनाता आवेदक।
- फोटो : amar ujala
कपकोट के विवेकानंद इंटर कालेज रीमा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न ग्रामीणों ने 17 शिकायतें दर्ज कराई। इसमें ज्यादातर समस्याएं विद्युत, पेयजल और शिक्षा से संबंधित थीं। डीएम रंजना राजगुरु ने अधिकारियों को शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शिविर में बाफिला की प्रधान सविता देवी ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाफिला की छत जीर्ण-शीर्ण हो गई है, जो कभी भी गिर सकती है। इस पर डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी को विद्यालय की छत को ठीक करने के लिए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं पेयजल उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया है। ग्राम पंचायत पपोली के ग्रामीणों की ओर से तोक चौरा में ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत पर डीएम ने तत्काल नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए और 60 लोगों का परीक्षण किया गया। समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न पेंशनों के 15 आवेदन पत्र बांटे। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 20 राशन कार्डों की जांचकर जमा कराए। कृषि विभाग द्वारा 18 कृषि औजार बांटे।
-
ये लोग रहे मौजूद
शिविर में जिलाध्यक्ष भाजपा और पूर्व विधायक कपकोट शेर सिंह गड़िया, ब्लाक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, सीडीओ एसएसएस पांगती, सीएमओ डा. जगदीश मण्डल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, मुख्य शिक्षाधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत, परियोजना निदेशक अमर गुंज्याल, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, भूमि संरक्षण अधिकारी गीताजंली बंगारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल आदि थे।