फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज सीखने को ग्राम प्रधानों का दल हैदराबाद के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधान पंचायती राज सीखने के लिए 17 ग्राम प्रधानों का दल हैदराबाद के लिए रवाना हो गया है। दल में सात महिलाएं और 10 पुरुष और दो विभागीय कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती संस्थान हैदराबाद में 14 से 17 मई तक ग्राम प्रधानों का चार दिवसीय एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम है। इस विजिट के लिए जिले से 17 ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है। इस विजिट में ग्राम प्रधान पंचायती राज एक्ट के तहत देशव्यापी कार्यक्रमों की जानकारी लेंगे।

साथ ही जिले और राज्यों की ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ करने की योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। इस बाबत सोमवार को ग्राम प्रधानों का दल कर्मियों के साथ रवाना हो गया है। यहां से दिल्ली फिर वहां से हैदराबाद जाएंगे।
विज्ञापन


ये प्रधान हैं दल में शामिल
सविता नगर कोटी, ललिता रौतेला, मोहन सिंह रावत, दरबान सिंह बिष्ट, निर्मला धपोला, सरस्वती देवी, हरीश सिंह, कुंवर सिंह परिहार, प्रेमा परिहार, दिनेश चंद्र कांडपाल, दया गोस्वामी, शंकर सिंह, बलवंत सिंह, ईश्वर सिंह, मदन मोहन कांडपाल, यशपाल सिंह, नेहा खेतवाल, कैलाश गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें