फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। स्वर्णकार समिति की ओर से सरयू के स्नानघाट में आयोजित गणेश महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया है। महोत्सव के अंतर्गत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा स्थल पर जमा हुए।
विज्ञापन


उन्होंने गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना...के जयघोष के साथ नगर में सिद्धि विनायक की मूर्ति की भव्य शोभायात्रा निकाली। नगर भ्रमण के बाद मूर्ति को पवित्र सरयू में विसर्जित किया गया। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह पर महिलाओं और बच्चों ने मूर्ति की पूजा की। इससे पहले पंडित गणेश जोशी ने पूजा कराई। वहां मुख्य यजमान अमित रस्तोगी, हिना रस्तोगी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी, उदित रस्तोगी, रंजीत नितेश वर्मा और विधि रस्तोगी आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें