बागेश्वर। पेयजल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर से आश्वासन मिलने के बाद पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मियों का बेमियादी धरना बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। ईई ने अधिकारियों और कर्मचारियों के भविष्य निधि के खाते पंजाब नेशनल बैंक में स्थानांतरित कर दिए हैं।
बैंक द्वारा बगैर टीडीएस काटे 7.60 प्रतिशत ब्याज देने के लिए सहमति पत्र शाखा को प्रेषित किया गया है। ब्याज की कटौती की भरपाई के लिए अल्मोड़ा अरबन कोऑपरेटिव बैंक की स्थानीय शाखा को पत्राचार किया जा रहा है।
सात, चार और एक प्रतिशत लंबित डीए के एरियर का भुगतान एक सप्ताह के भीतर होगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं समेत अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। वहां ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह रावत, शाखा सचिव शेखर जोशी, देवेंद्र धपोला और भुवन पांडे आदि मौजूद थे। कर्मचारी नेताओं ने आश्वासन पूरे नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।