फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की ओवर रेटिंग पर लगाया एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शराब के लिए प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने पर डीएम ने सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंसी पर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा लाइसेंसी को अन्य कमियों को दूर करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


शराब ओवर रेट बेचे जाने की शिकायत पर एसडीएम एसएस राणा ने 17 अप्रैल को बागेश्वर में शराब की दुकानों में छापेमारी की थी। छापेमारी में 455 मूल्य वाली अंग्रेजी शराब की बोतल को 530 रुपये में बेचा जा रहा था। इसके अलावा अन्य अनियमितताएं भी मिली थी। दुकान में अधिकृत सेल्समैन भी मौजूद नहीं मिले। स्टॉक रजिस्टर भी नहीं रखा गया था।

सेल्समैन का व्यवहार भी लोगों के प्रति खराब मिला। छापेमारी के बाद एसडीएम ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए डीएम रंजना राजगुरु ने आबकारी नीति के तहत पहले उल्लंघन पर एक महीने की अधिभार राशि 1,01,79,599 में से एक प्रतिशत की राशि जब्त करने के प्रावधान के तहत 1,01,795 रुपये की पैनाल्टी लगाई है।
विज्ञापन


लाइसेंसी को अन्य कमियों को दूर करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। इसके अलावा देशी मदिरा की दुकान में ओवर रेटिंग नहीं मिली, लेकिन स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्राप्त प्रतिकर के तहत पैनाल्टी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें