बागेश्वर। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने को लेकर जिले के एक सौ राजकीय विद्यालयों में कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा ‘हिटो हमर पुस्तकालय’ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को अभियान का शुभारंभ डीएम रंजना राजगुरु ने किया।
कहा कि इन पुस्तकालयों के माध्यम से बच्चों को किताबों की दुनियां की सैर करने को मिलती है। फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर राजेंद्र मसीह ने बताया कि कपकोट ब्लॉक के 100 विद्यालयों में गांधी फैलोज, गूंज, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन तथा एकलव्य संस्था के सहयोग से पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं।
फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट पार्टनरशिप मैनेजर रोहित गुप्ता ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए डीएम बागेश्वर, कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले में ‘हिटो हमर पुस्तकालय अभियान’ की शुरुआत की गई है।