बागेश्वर। बडोली लेटी ग्राम पंचायत निवासी एक बाल विधवा गंभीर बीमारी से जूझ रही है। मायका में अकेली रह रही विधवा के पास आय के कोई साधन नहीं होने से उसके इलाज में दिक्कतें आ रही हैं। विहिप के कमल परिहार, दीपक ने बताया कि गोपुली देवी के पति मोहन सिंह की 20 साल पहले मृत्यु हो गई थी। बाल विधवा अपने मायका में अकेली रहती है।
बीते दिनों उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के एम्स के रेफर कर दिया। एम्स के डॉक्टर कुनाल ने बताया कि महिला को कैंसर है। इलाज में पांच लाख रुपये का खर्चा आने का अनुमान है। उन्होंने लोगों से महिला की मदद को आने का आह्वान किया है। बताया कि आप भी महिला को इस अकाउंट में मदद भेज सकते हैं।
बैंक: इंडियन ओवरसीज बैंक, बागेश्वर
खाता धारक: गोपुली देवी
खाता संख्या: 290001000001190।
आईएफएससी कोड: आईओबीए0002900
20 बीजीएस 01पी: गोपुली देवी।