फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका में शामिल करने के विरोध में आपति जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बिलौना के बाद बिनवाल तिवाड़ी ग्राम सभा ने भी नगरपालिका में शामिल करने का विरोध किया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पंकज कुमार टम्टा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत बिनवाल तिवाड़ी के बिनवाल तिवाड़ी, बलसूना, जुलकिया, डिगरा क्षेत्र में कृषि कार्य होता है। क्षेत्र के अधिकांश परिवार मनरेगा से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। चारा पत्ती, लकड़ियों के लिए लोग जंगल पर निर्भर हैं। उन्होंने गांव और इसके तोकों को नगरपालिका में न शामिल करने की मांग की।

पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा पालिका में शामिल किए जाने का पुरजोर विरोध किया था इसके बावजूद उन्हें नगरपालिका में शामिल कर दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में उप प्रधान रमेश बोरा, सदस्य दान सिंह, खीमानंद, दुर्गा भट्ट, उमा पांडे, कला रावत, शोभा देवी, सरपंच गोविंद सिंह, हरीश जोशी, आनंद बल्लभ आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन


मंडलसेरा में भी विरोध
बागेश्वर। मंडलसेरा के लोगों ने भी नगरपालिका में शामिल करने का विरोध किया है। बृहस्पतिवार को क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के सामने आपत्ति जताई। सामाजिक कार्यकर्ता किशन सिंह मलड़ा के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्रवासियों ने कहा कि पूर्व में विरोध करने के बाद भी जबरन पूरे क्षेत्र को पालिका में शामिल कर दिया। जन भावनाओं का ध्यान नहीं रखा गया तो पूरे क्षेत्र की जनता आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें