बागेश्वर। प्राथमिक विद्यालय चौंरा में आयोजित डिग्री कॉलेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हो गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले राहुल टाकुली और पूजा खेतवाल को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी चुना गया। समापन अवसर पर शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने स्वयंसेवियों से समाज को नशामुक्त बनाने और बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाने में योगदान देने का आह्वान किया। प्राचार्य एससी पंत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिविर से सीखे ज्ञान को समाज तक पहुंचाने पर जोर दिया। स्वयंसेवी रेनू टाकुली ने स्वागत गीत पेश किया जबकि प्रदीप सोनियाल और विपिन बिष्ट ने कुमाऊंनी गीत पेश किए। स्वयंसेवी लता ने सात दिनों की गतिविधियां बताईं।
कार्यक्रम में शिविर के दौरान हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए। नृत्य में मनीषा चुनेरा, गायन में गोकुल कुमार, निबंध में दीपा और कविता में कासनी आगरी ने पहला पुरस्कार जीता। विशिष्ट शिविरार्थी का पुरस्कार शशांक वर्द्धन, प्रदीप सोनियाल, पूजा चुनेरा, अनीता नेगी को मिला। राहुल सिंह, बबलू कोरंगा, प्रिया कांडपाल, प्रिया कोरंगा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेश कुमार गंगवार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दीपा कुमारी, डॉ. हेमलता दानू आदि मौजूद रहे।