बागेश्वर। अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण उरेडा की ओर से नगर क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों की ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत प्रतियोगिता आयोजित हुई।
भाषण में मानसी, निबंध में नीलम, चित्रकला में सचिन और ऊर्जा ऑडिट में पवन कुमार प्रथम रहे। प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को ऊर्जा संरक्षण दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विक्टर मोहन जोशी राइंका में हुई भाषण प्रतियोगिता में मानसी मेहरा, मनीष कुमार और ज्योत्सना, निबंध में नीलम देव, प्रांजल, सूरज कुमार, चित्रकला में सचिन गिरी, कमल कुमार और दिशिका कनवाल, ऊर्जा ऑडिट प्रतियोगिता में पवन कुमार आर्य, अखिल उपाध्याय और अमित गोस्वामी पहले तीन स्थानों पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक राइंका के प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने किया। वहां प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी, जगदीश मेहता, तारा शंकर पाठक, भूपेश पांडे, किरन मेहरा, विनीता असवाल, राजेंद्र प्रसाद नेहा जोशी आदि थे।