फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजियाखेत में तेंदुआ दिखाई देने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के कई गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। मजियाखेत में सोमवार की शाम को फिर तेंदुआ दिखाई दिया। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

बागेश्वर सहित आसपास के गांवों में शाम ढलते ही तेंदुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुए के आबादी में नजर आने से लोग भयभीत हैं। मजियाखेत, मेहनरबूंगा और मंडलसेरा में कई बार तेंदुआ दिखाई दे चुका है। आबादी में घुसकर तेंदुआ लावारिस छोड़ी गई गायों और कुत्तों को निवाला बना रहा है। महिलाएं और बच्चे शाम होने के बाद घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर सुरक्षा की दृष्टि से इंतजाम नहीं किए गए तो किसी भी व्यक्ति के साथ हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने आबादी में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें