बागेश्वर। दीवावली पर्व के बाद शनिवार को भी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही कम रही। केमू की बसों का संचालन भी सामान्य नहीं हो सका जबकि रोडवेज की बसें भी सड़कों पर नहीं दिखाई दीं।
बसों का आवागमन नहीं होने के कारण सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वालों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अधिकतर दुकानों के शटर बंद रहे। केमू के प्रबंधक धरणीधर जोशी ने बताया कि सोमवार से ही यातायात सामान्य हो पाएगा।