बागेश्वर। श्री रामलीला कमेटी कांडा की ओर से 26 अक्तूबर से शुरू हो रहे रामलीला मंचन की तैयारी यहां तेजी से चल रही हैं। अदाकारों को देर रात तक तालीम दी जा रही है।
कमेटी की सचिव और ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी ने बताया कि मंचन को भव्य और आकर्षक बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मंचन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सभी से पूरा सहयोग देने की अपील की है।