फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण वितरण और सदस्य संख्या बढ़ाएं : त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सहकारिता विभाग के उप निबंधक सहकारी समितियां (कुमाऊं) एमपी त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने समिति के अधिकारियों, पर्यवेक्षक, अमीनों और सचिवों से ऋण वितरण और सदस्य संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही समितियों को स्वावलंबी बनाने के लिए विभागीय स्टोर खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में त्रिपाठी ने अधिकारियों को बागेश्वर, डंगोली और गरुड़ में नॉन पीडीएस की दुकान खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने समितियों को बहुआयामी कार्य के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने नौकोड़ी और लाथी के सचिवों को विशेष निर्देश दिए कि विधायक और ग्राम प्रधान से संपर्क करके समिति के भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराएं।

बैठक में महाप्रबंधक आईसीडीपी की अनुपस्थिति पर उनके विकास अधिकारी ने प्रतिभाग किया। उप निबंधक ने आईसीडीपी के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने छानी खांकर के सचिव को ताम्र के बर्तन बनाने के प्रोजेक्ट तैयार करने और विपणन के लिए दुकान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां मनोहर सिंह मर्तोलिया, प्रेम प्रकाश, एमएम जोशी, केशव प्रसाद, दिलीप बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, निर्मला गोस्वामी, देवेंद्र सिंह, कपिल गुप्ता, मनीष महर, घनानंद पांडे, हीरा बल्लभ भट्ट और हरीश पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें