फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन तीन से

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के संयोजक आनंद सिंह कपकोटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कपकोट क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनता को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए तीन अक्तूबर को प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि कपकोट तहसील मुख्यालय सहित तहसील के तमाम स्कूलों में मानकों के अनुसार शिक्षक तैनात नहीं हैं। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।

वक्ताओं ने सभी स्कूलों में मानकों के अनुसार शिक्षकों की तैनाती करने, महाविद्यालय में एमएससी कक्षाओं का संचालन करने, सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर व फार्मेसिस्ट सहित पूरे स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


केदारेश्वर में स्टेडियम बनाने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान संयोजक आनंद कपकोटी, मोहन सिंह, विशन सिंह, गुमान सिंह, लछम सिंह, गिरीश चंद्र, पूरन सिंह, नंदन राम, शिव दत्त, गणेश सिंह, रमेश सिंह, कमल जोशी, गोकुल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें