फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा में एबीवीपी की माया अध्यक्ष चुनीं गईं 

Tue, 26 Sep 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
समर्थकों के साथ खुशी मनाते विजेता प्रत्याशी।   - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कांडा में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गए। अध्यक्ष, सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पदों पर हुए सीधे मुकाबले में एबीवीपी के प्रत्याशी विजयी रहे। शेष पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन हुआ। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों पर एनएसयूआई के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। 
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर 98 मतों के साथ एबीवीपी की माया विजयी रही। उनकी प्रतिद्वंद्वी रहीं एनएसयूआई की आरती नगरकोटी को 83 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की अंजली और छात्रा उपाध्यक्ष के लिए एबीवीपी की प्रियंका निर्विरोध चुनी गईं।

सचिव पद के लिए आमने-सामने की टक्कर में एबीवीपी के भगवान राम 106 मत लेकर विजेता रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई के हीरा सिंह रावत को 72 मत मिले। विवि प्रतिनिधि में एबीवीपी की इंदिरा 103 मत लेकर विजयी रही।
विज्ञापन


एनएसयूआई की पूजा उप्रेती को 74 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई के भूपेश सिंह और कोषाध्यक्ष में भी एनएसयूआई की दिव्या धपोला निर्विरोध चुने गए। 19 छात्र-छात्राओं ने नोटा का प्रयोग किया।

सभी विजेता प्रत्याशियों को महाविद्यालय के प्राचार्य भवानी दत्त कांडपाल ने शपथ दिलाई। विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। छात्रसंघ चुनावों में शांति व्यवस्था के लिए कांडा थाना पुलिस तैनात की गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें