फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर जिले में बारिश से 16 सड़कें बंद

Fri, 11 Jul 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बारिश का दौर जारी है। कपकोट में 12 घंटे के दौरान 124 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई सड़कों पर बारिश का कहर टूटा है। विभाग लगातार बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। 16 सड़कें अब भी बंद हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात से बृहस्पतिवार की सुबह तक बारिश होती रही। इस दौरान बागेश्वर विकासखंड में आठ मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के दौरान छह सड़कों पर यातायात बाधित हो गया, जबकि पूर्व से 13 सड़कें बंद थी। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भानी-हरसिंग्याबगड़, कमेड़ीदेवी-झांकरा, काफलीकमेड़ा, धरमघर-माजखेत, तोली-बघर, कर्मी-तोली, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, चीराबगड़-पोथिंग और मुनार-गांसी सड़क पर यातायात बाधित है। कपकोट-कर्मी, हरसीला-पुड़कूनी, फरसाली-खर्ककानातोली, चीराबगड़-पोथिंग, रिखाड़ी-वाछम, वाछम-खाती, बड़ेत सड़कों पर यातायात सुचारू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें