फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में 42.50, गरुड़ में 35 और कपकोट में 7.50 एमएम हुई बारिश

विज्ञापन
छतरी की कहानी - फोटो : Social Media
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर वैली में बृहस्पतिवार की सुबह तड़के झमाझम मेघ बरसे। दोपहर बाद अचानक तेज धूप निकल आई। इससे उसम और बढ़ गई।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह तकरीब 3 से 3.30 बजे झमाझम बारिश हुई। करीब एक-डेढ़ घंटे तक हुई इस बारिश से पारा नीचे गिर गया। वहीं नदियों का जल स्तर भी बढ़ गया। विभाग के मुताबिक बागेश्वर में 42.50 एमएम, गरुड़ में 35 और कपकोट में 7.50 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन


बारिश से सरयू 865.75 और गोमती 862.55 मीटर पर पहुंच गई जबकि खतरे का निशान 870.70 मीटर है। बारिश होने से गरुड़-चौखुटिया और बागेश्वर- बैजनाथ मोटर मार्ग बाधित हो गया। इसको जेसीबी से खुलवाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 38 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें