बागेश्वर। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की नए पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटन सर्किट बनाने की योजना परवान चढ़ नहीं सकी है। राज्य सरकार की स्वदेश दर्शन के तहत 14 करोड़ से गिरेछीना, मैचुलामाई और पालड़ीछीना को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की योजना है।
इन स्थानों पर सड़क, हट, रेस्टोरेंट, होटल, धर्मशाला, होम स्टे बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बागेश्वर दौरे में इसकी घोषणा की थी। इस पर क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि पर्यटन उद्यम बढ़ने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, बेरोजगारों की आय बढ़ेगी और पलायन की रोकथाम होगी।
इधर लंबा समय बीतने के बाद भी स्थिति की जस की तस है। सामाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री रावत को पत्र भेजकर इस योजना पर काम कराने की मांग की है।