फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमतोड़ा ने पानी नहीं दिया तो खोली वालों ने रास्ता खोद दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अमतोड़ा गांव ने पानी देने से इंकार कर दिया तो खोली गांव ने रास्ता खोद दिया। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस की मध्यस्थता से किसी तरह से बात बनी। बुधवार को एसडीएम आरसी तिवारी गांव का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


शिव मंदिर के पास चंद्रभागा नदी से आ रही गूल से अमतोड़ा को खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिलता है। इसी नदी में स्यूनी गधेरा मिलता है। जल निगम ने सर्वे के बाद खोली गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए नदी से पानी देने की योजना बनाई। इसमें स्यूनी से सीधे खोली में पानी की आपूर्ति होगी। अमतोड़ा के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि यदि नदी से पानी लिया जाएगा तो सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाएगा। अमतोड़ा के ग्रामीणों ने फायर सीजन में दोबारा पानी की नाप को लेकर काम बंद करा दिया था।

इसके बाद पानी नहीं मिलने से गुस्साए खोली के ग्रामीणों ने अपने गांव में अमतोड़ा को जाने वाला रास्ता खोद दिया। मंगलवार को दोनों गांव के लोग कोतवाली पहुंचे। यहां सीओ महेश जोशी ने दोनों गांवों में ग्रामीणों में सुलह कराने की कोशिश की। उन्होंने जल निगम के जेई से पानी की मात्रा आदि की भी पूछताछ की। इस पर जेई ने नदी में पर्याप्त मात्रा में पानी होने की बात कही।
विज्ञापन


सीओ ने अमतोड़ा को पेयजल आपूर्ति के लिए पानी देने को कहा। समझाने के बाद वे मान गए। बुधवार से पेयजल योजना का काम शुरू होगा और एसडीएम आरसी तिवारी गांवों का दौरा करेंगे। वहीं खोली के ग्रामीण भी रास्ता खोलने पर सहमति जताई है। इस दौरान ग्राम प्रधान खोली कुंवर सिंह परिहार, अमतोड़ा ग्राम प्रधान कुंदन सिंह, ठाकुर सिंह, रमेश सिंह, नंदन सिंह, हयात सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें